गोल्डन एवेन्यू के पास वल्ला बाइपास से दो-बुर्जी को जाते जीटी रोड पर पिछले 20 दिनों से रोड खोदी गई है। जिस कारण रोड पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए हैं। रोड खोदने का कारण यह है कि रोड पर बारिश का पानी जमा हो जाता था। अब रोड को नया बनाया जाना है, लेकिन रात के समय रोड से निकलते वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। दूसरी तरफ साथ ही गंदे पानी का छप्पड़ लग चुका है यहां से लोगों का निकलना काफी मुश्किल हो गया है और बीमारियों का भी खतरा बन सकता है। इस परेशानी के चलते राहगीरों को पुल के नीचे से होकर जीटी रोड पर जाना पड़ता है। जिस कारण राहगीरों के साथ-साथ शहरवासी भी खासे परेशान हैं। रोड को उखाड़ने के बाद उसके बड़े-बड़े पत्थर रोड पर ही रखे गए हैं।


