देवरी सारागांव| पंचमी के अवसर पर देवरी, अमरूवा, सोनियापाठ, कुम्हारीकला, कड़ारी, लछनपुर, हनुमंता, कुम्हारीखुर्द, बघौदा व नगर पंचायत सारागांव सहित आसपास के सभी गांवों व शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई।सुबह से ही विद्यालयों, महाविद्यालयों और घरों में भक्तजन मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करने में जुट गए। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन, हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई स्कूलों में चित्रकला, भाषण व संगीत प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


