वसा युक्त भोजन लेने से नहीं बढ़ता मोटापा

भास्कर न्यूज | जालंधर भारत विकास परिषद एवं भारतीय योग संस्थान द्वारा लगाए संयुक्त योग शिविर के छठे दिन आदर्श नगर पार्क में योग द्वारा मोटापा निवारण के बारे में जानकारी दी गई। योग शिक्षक प्रोमिल शर्मा ने मोटापा के कारण और उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के आरंभ में वीणा अरोड़ा द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करवाया गया। प्रोमिल ने कम से कम प्रोटीन और वसा युक्त भोजन लेने का सुझाव दिया और बताया कि मोटापा खुद एक रोग है और इससे बचाव के लिए खड़े होकर ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादोत्तानासन, मरकट आसन आदि सभी साधकों को करवाएं। जिससे पेट के सभी अंग प्रभाव में आते हैं और पाचन अंगों पर अच्छा असर होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब पश्चिम के उप प्रधान देवेंद्र बजाज ने की और सभी साधकों को योग से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिलाओं को रसोई में कम से कम घी और तेल प्रयोग करने की सलाह दी। प्रबंधकों ने बताया कि 20 जून दिन शुक्रवार को प्राणायाम एवं आहार विहार पर चर्चा की जाएगी। जोकि व्यायाम और आसनों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहां अशोक मागो, राज शर्मा, राम अवतार विज, पवन गर्ग, राज सभ्रवाल, अनिल सेखड़ी व अन्य साधक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *