पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के विकास पर बात करते हुए कहा है कि यह नहीं कि मैं आपको काटू और आप सबको काटो, इस तरीके से नहीं, साथ मिलकर काम करेंगे तो क्षेत्र और स्टेट को आगे बढ़ना ही है। वसुंधरा राजे अजमेर में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोल रही थीं। वसुंधरा राजे ने कहा- आप सभी को मालूम है। मैं राजस्थान में 22 साल से हूं। मेरी खुद की विधानसभा में 35 साल हो चुके हैं। मैं समझती हूं कि शायद हिंदुस्तान में कोई है, आज जिसने इतना समय एक क्षेत्र, एक ही जिला और विधानसभा मेरा रहा है। उस समय कमलनाथ और शरद पवार सहित कई थे। लेकिन जब मैं अपना सोचती हूं तो मुझे लगता है कि मैं उस लाइनअप में आ गई हूं। मुझे काफी समय राजस्थान के अंदर हो चुका है। सभी को जात-पात के अंदर नहीं बटने देना मुझे काफी समय राजस्थान के अंदर हो चुका है। तब से लेकर आज तक मैंने यही कोशिश की है, सभी लोगों को इकट्ठा रखना। सभी को जात-पात के अंदर नहीं बटने देना। जितने लोगों के बीच में झगड़े-फसाद हैं, उन्हें कम करने की कोशिश करना। यह नहीं कि मैं आपको काटू और आप सबको काटो, इस तरीके से नहीं, साथ मिलकर काम करेंगे तो क्षेत्र और स्टेट को आगे बढ़ना ही है। जब तक चाहे मैं पावर में थी या नहीं थी, चाहे मैंने एक लेवल पर किया या छोटे लेवल पर किया।


