वाजपेयी के कार्यों ने दुनिया में लोहा मनवाया : जिलाध्यक्ष

गढ़वा|पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से पूरे वर्ष प्रदेश के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित है। पहला 14 जनवरी से 14 फरवरी तक अटल स्मृति एवं संपर्क अभियान और दूसरा 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने, चौक-चौराहों पर विचार-गोष्ठी का आयोजन, प्रदेश से निर्धारित तिथि को जिला स्तरीय सम्मेलन आदि कार्यक्रम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कायों ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में लोहा मनवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *