​​​​​​​वाटरफॉल घूमने गए छात्र-छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया:वायरल करने की धमकी देकर वसूले रुपए, आरोपियों ने मारपीट भी की

कोडरमा में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कुछ मनचलों द्वारा मारपीट व छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देते हुए ऑनलाइन पैसे भी लिए। घटना जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगा पंचायत स्थित वृन्दाहा वॉटरफॉल के पास की है। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत गुरुवार की रात थाना में की है। उसने बताया कि गुरुवार की सुबह वे अपनी एक दोस्त के साथ बाइक से वृन्दाहा वाटरफॉल घूमने गया था। उन्होंने वॉटरफॉल से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी की और फॉल की तरफ पैदल ही बढ़े। इसी बीच उन्हें उनके बाइक के पास एक युवक दिखाई पड़ा। संदेह होने पर दोनों बाइक के पास पहुंचे, इतने में उक्त युवक वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों बाइक लेकर वहां से घर की ओर आने लगे। दोनों युवकों ने पीड़ित की बाइक रोक ली इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और इन्हें रोक लिया। वो साथ में आई लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। छात्र-छात्रा बाइक से जल्दबाजी में आगे बढ़ने लगे। दोनों युवक आगे आए और इनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने छात्र-छात्रा के मारपीट भी की। इसके बाद वे लोग हथियार दिखाकर छात्र को छात्रा के साथ किस करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों के साथ मारपीट भी की। बदमाशों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने 10 हजार रुपए की मांग की बदमाशों ने वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं होने की बात पर आरोपियों ने अपने परिचितों से फोन पे के माध्यम से ऑनलाइन पैसे मंगाने की बात कही। नाबालिग ने अपने कुछ मित्रों से 4500 रुपए मंगवाए और आरोपियों में से एक युवक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। पैसे नहीं भेजने पर वीडियो वायरल करने की धमकी ऑनलाइन ट्रांसफ़सर किए गए मोबाइल पर उक्त युवक का नाम बबलू यादव दिखाई पड़ा। इधर, नाबालिग युवक ने बाकी के पैसे घर जाकर उनके नम्बर पर भेजने की बात कही और वहां से भागे। हालांकि इस बीच उक्त दोनों मनचलों ने पैसे नहीं भेजने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इधर, घर आने पर नाबालिग ने सारी बातें अपने साथियों को बताई और तिलैया थाना पहुंचकर आवेदन दिया। पीड़ित की निशानदेही पर आरोपियों को ढूंढने का प्रयास: थाना प्रभारी पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है और पीड़ित की निशानदेही पर उक्त आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। -विनय कुमार, तिलैया थाना प्रभारी जाड़े के मौसम में कई शैलानी यहां घूमने आते हैं बताते चलें कि वृन्दाहा वाटरफॉल जिले का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है, जहां जाड़े के मौसम में कई शैलानी यहां घूमने आते हैं। पहले गझण्डी में एक पुलिस पिकेट हुआ करता था, जिसे कुछ वर्षों पहले ही हटा दिया गया है। अब यहां पर पुलिस की चौकसी की कमी काफी खल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *