वाटर स्पोर्ट्स के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री बोले-:एमपी वाटर स्पोर्ट्स का हब बनेगा, हम हर सुविधा देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब में आयोजित 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मप्र को वाटर स्पोर्टस का हब बनाएंगे। पुराने समय में नौकायन, तैराकी और जल प्रशिक्षण को सामरिक दक्षता का मुख्य हिस्सा माना जाता था और आज यही परंपरा वाटर स्पोर्ट्स के रूप में नई ऊंचाइयां छू रही है। उन्होंने कहा कि रोइंग में तकनीक, संतुलन, धैर्य और फोकस- चारों का असली परीक्षण होता है और प्रदेश के लिए इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी एक गर्व का अवसर है। बड़े तालाब पर युवा जोश का समागम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा चैंपियनशिप की घोषणा के साथ हुई। 23 राज्यों से आए करीब 500 खिलाड़ियों ने देशभक्ति गीतों की धुनों पर आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें चैंपियनशिप कैप पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *