भास्कर न्यूज | जालंधर नैशनल हाइवे के किनारे बसे इलाकों के लोग सर्विस लेन पर बरसात का पानी जमा होने से परेशान हैं। हाईवे पर जो बरसाती पानी के लिए नाला बना है, इसे किसी जलाशय से जोड़ने की बजाय, वाटर हार्वेस्टिंग प्वाइंट्स के साथ लैस किया गया है। पहले कंक्रीट से वाटर ड्रेनेज बनाई है और फिर इसमें वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बोर कर दिए गए। इसके पीछे मकसद बरसात के पानी को जमीन में डालना भी है लेकिन यह नाला इन दिनों गंदगी से भरा है। वाटर हार्वेस्टिंग चेंबर भी गंदगी से भरे हैं। छोटा सईपुर के सामने बने चेंबर में 4 दिन से पानी जमा है। माता शैलानी देवी जी मंदिर वाली गली में भी पानी भरा है। कैनाल रोड, हरगोबिंद नगर के हालात नाजुक हैं। पानी गंदा होने से वाटर हार्वेस्टिंग प्वाइंट के जरिए गंदगी साफ पानी के स्रोतों में जाने का भी डर है। ये तस्वीरें हाईवे के नाजुक हालात बयां कर रही हैं।


