भास्कर न्यूज | कोरबा वात्सल्य पब्लिक स्कूल तरदा में शनिवार को माता शाकंभरी की जयंती उत्साह के साथ मनाई। साथ ही भारत की प्रथम महिला शिक्षक माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन भी मनाया गया। जयंती कार्यक्रम में स्कूल परिवार के साथ-साथ गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने विचार रखे। स्कूल के प्रिंसिपल करूणा सिंह राजवाड़े ने सभी का आभार जताया है।


