मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईएफएस सर्विस मीट में मगरमच्छों को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि वैसे तो मगरमच्छों को पकड़ने की बात होती है, छोड़ने पर सवाल खड़े होते हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से मगरमच्छों को छोड़ने का मामला तो कुछ मुश्किल लगा। यहां मगरमच्छों को छोड़ना पकड़ना होता रहता है। उन्होंने प्रदेश के वन विभाग की गतिविधियों और प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते का पुनर्स्थापना वन विभाग की दक्षता से ही संभव हो पाया। चंबल में घड़ियाल और नर्मदा नदी में मगरमच्छ छोड़ने का अनुभव अद्भुत रहा। उन्होंने कहा कि वन, वन्य जीव और क्षेत्रीय रहवासियों के बीच निर्भयता वाले संबंध वन विभाग की सेवाओं से ही संभव हो पाए। यादव ने कहा कि अगर हम डरते तो वन में जाते नहीं और वे डरते तो अटैक करते, लेकिन दोनों ने ही इसमें भागीदारी निभाई है। वन विभाग की गतिविधियों का विस्तार नभ, थल, जल सभी ओर है। इसी कारण देश में सबसे अच्छी ग्रोथ वन विभाग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि IFS मीट प्रोफेशनल संवाद के साथ ही पारिवारिक आत्मीयता और सहयोगी संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आईएफएस थीम गीत का विमोचन किया और सेवानिवृत्त आईएफएस एवं प्रदेश के पूर्व पीसीसीएफ डॉ. पीबी गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा और बेहतरी में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। अवार्ड गंगोपाध्याय की पत्नी गौरी गंगोपाध्याय ने प्राप्त किया कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे और वन अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। आईएफएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मोहंता ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आईएफएस अधिकारियों के साथ रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान वन विभाग की गतिविधियों और एचीवमेंट की जानकारी भी दी जाएगी। कल्चरल प्रोग्राम में होंगे ग्रुप और सोलो सांग-डांस
मीट के पहले दिन 2024 बैच के प्रोबेशनर अफसरों का ग्रुप डांस होगा। इसके साथ ही ग्रुप सांग, लेजी डांस, ग्रुप डांस, रैम्प वॉक, स्किट में भी अपनी कला का प्रदर्शन आईएफएस अफसर और उनके परिजन करेंगे। आज शाम को ही फनी ड्रेस काम्पटीशन, सोलो डांस, सोलो सांग, स्किट के जरिये 18 प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आज होने वाले कार्यक्रम कल होने वाले कार्यक्रम


