वायएचएआई के अध्यक्ष चुने गए ऋषिकांत तिवारी

भिलाई| यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाएचएआई) भिलाई इकाई के पदाधिकारियों का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध हुआ। सेक्टर 10 में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, उपाध्यक्ष सुधीर अवधिया और महेन्द्र देवांगन चुने गए। चेयरमैन के पद पर के. सुब्रमण्यम और कोषाध्यक्ष के पद पर हेमलाल देवांगन चुने गए। सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन ही मिले थे। इनका कार्यकाल 2025 से 2028 तक तीन वर्षों का रहेगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सचिव के पद पर सुबोध देवांगन का मनोनयन किया। एपीसी के पद पर पंकज मेहता, सीपीसी के पद पर सुमन माण्डवे, ईपीसी के पद पर पीके सिंह, आईटीसी के पद पर दीपक कुमार दीमन का मनोनयन किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में कोरबा इकाई से मोहनलाल साहू, पर्यवेक्षक भिलाई के वरिष्ठ सदस्य पीके सिंह, छानबीन समिति में श्रावणी सेनगुप्ता, शिल्पी सरकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर भिलाई इकाई के संस्थापक सदस्य एस. सुरेश राव, पीके सिंह का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *