वायुसेना भर्ती के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

महासमुंद| भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र युवक और युवतियां 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है और सेवा अवधि चार साल की होगी। चयन परीक्षा 25 सितंबर से शुरू की जाएगी। विज्ञान विषय वालों के लिए 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश) में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास और इंग्लिश में भी 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *