वाराणसी-प्रयागराज हाईवे रिंगरोड पर हादसे में एक की मौत:मिर्जामुराद में देर रात बाइकों की भिड़ंत में गई जान, 3 की हालत गंभीर

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित रिंग-रोड पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार तीन अन्य युवक गंभीर चोटें लगने से घायल हो गए, इसमें दो लहुलुहान होकर अचेत पड़े रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायल बाइक सवारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जिसमें जांच के बाद एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही 3 अन्य का इलाज शुरू किया। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार की देर रात हाईवे के मिर्जामुराद के मेहंदीगंज गांव स्थित रिंग रोड फेज-2 पर तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार सड़क पर 4 लोग लहुलुहान होकर अचेत हो गए। बताया गया कि सीतापुर जिले के कमालपुर थाना अंतर्गत ग्राम प्रताप बीहड़ निवासी रूद्र पाल (35) अपने दो साथिओं के साथ एक बाइक पर सवार हो रखौना से हरहुआ की तरफ जा रहे थे। मेहंदीगंज गांव स्थित रिंग रोड फेज-2 के टर्निंग पॉइंट पर दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई। मंझनपुर अड़हरा थाना अंतर्गत ग्राम अदोहा गांव निवासी राजेंद्र यादव (32) व कुंदन (22) निवासी ग्राम डटपुरवा थाना दिलदारनगर व एक अन्य समेत 4 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां पर इलाज के दौरान रूद्र पाल की मौत हो गई। दो अन्य साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एक मौके से घायल अवस्था में भाग निकला, पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *