वाराणसी में प्रेमिका के गेस्ट-हाउस पर युवक ने झोंका फायर:न्यू ईयर पार्टी में सहेली के साथ जाने पर जताई नाराजगी, हमलावरों की तलाश जारी

वाराणसी में बुधवार को न्यू ईयर पार्टी में सहेली के साथ जाने से आक्रोशित प्रेमी ने छात्रा के गेस्ट हाउस जाकर हंगामा काटा । उसे फोन करके कमरे पर आने की जिद की लेकिन छात्रा ने इनकार कर दिया। सहेली के साथ होने की बात कहकर उसने फोन भी नहीं उठाया, इससे नाराज युवक ने गेस्ट हाउस के बाहर देर रात तक इंतजार किया बाद में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। वारदात के दौरान उसका दोस्त भी साथ था। पेइंग गेस्ट हाउस संचालक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर DCP काशी गौरव बंसवाल, ADCP नीतू कादयान, ACP धनन्जय मिश्रा समेत पुलिस बल सुंदरपुर कालोनी में पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *