वाराणसी में शुरू हुई ‘रक्तांचल 3’ की शूटिंग:रामनगर किला से गंगा घाट का दिखेगा नाजारा,क्रांति प्रकाश झा ने युवाओं के साथ खिंचाई तस्वीर

वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ अपने तीसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी को तैयार है। सीजन 3 की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में चल रही है, जहां रामनगर, चेत सिंह किला और गंगा पार के इलाकों में कई अहम दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। शूटिंग के दौरान अभिनेता क्रांति प्रकाश झा को अलग-अलग सीन में देखा गया है। हाल ही में गंगा में स्नान करते हुए एक सीन का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शूटिंग से पहले बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का लिया आशीर्वाद काशी में शूटिंग शुरू करने से पहले क्रांति प्रकाश झा ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया था । उन्होंने कहा था वाराणसी की आध्यात्मिक ऊर्जा और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि सीरीज को और अधिक प्रामाणिक व प्रभावशाली बनाएगी। बाबा की कृपा से ही जिंदगी ब्राइड हो गया है। पूर्वांचल की राजनीति और अपराध की सच्ची तस्वीर ‘रक्तांचल’ 1980 के दशक के पूर्वांचल की राजनीति, अपराध और सत्ता के गठजोड़ को बेहद सजीव और यथार्थवादी अंदाज में पेश करती आई है। साल 2020 में रिलीज हुआ पहला सीजन अपनी दमदार कहानी, तीखी दुश्मनी और शानदार अभिनय के चलते दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है। टेंडर माफिया की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज पूर्वी उत्तर प्रदेश में गैंगवार, राजनीति और सत्ता की महत्वाकांक्षाओं के खतरनाक खेल को उजागर करती है। दूसरे सीजन में यह टकराव और गहराया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया। सीजन 3 में और बड़े दांव, ज्यादा इंटेंस टकराव सीजन 3 में कहानी को एक नए और बड़े मोड़ पर ले जाया जाएगा। इस बार दांव पहले से ज्यादा बड़े, किरदारों का सफर और सोच पहले से ज्यादा गहरी और टकराव कहीं ज्यादा तेज नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स फिलहाल कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं कर रहे हैं। सीरीज से जुड़े लोगों का कहना है कि रक्तांचल हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ी कहानी रही है। लखनऊ और वाराणसी के आसपास शूटिंग करने से टीम को वही माहौल, बारीकियां और सच्चाई मिलती हैं, जिसकी कहानी को जरूरत है। सीजन 3 अब तक का सबसे बड़ा और सबसे इंटेंस सीजन होने वाला है। जाने-पहचाने चेहरे फिर आएंगे नजर सीजन 3 में पहले के सीजन के कई अहम और लोकप्रिय किरदारों की वापसी तय मानी जा रही है। क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर एक बार फिर मजबूत भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनकी दुश्मनी ने पहले ही सीजन से कहानी को धार दी है। हालांकि, पूरी स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इतना तय है कि ‘रक्तांचल 3’ दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा सस्पेंस, राजनीति और पावर-गेम का अनुभव देने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *