वार्डों के परिसीमन के प्रस्ताव अब 20 जनवरी तक भेजने होंगे, 9 फरवरी तक आपत्तियां लेंगे, 21 मार्च तक सरकार करेगी अनुमोदन

बांसवाड़ा| शहर में वार्ड संख्या और परिसीमांकन को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारियों को नए आदेश जारी किए हैं। जारी इनके मुताबिक वार्डों में परिसीमांकन के प्रस्ताव अब 20 जनवरी तक भेजने होंगे। पहले सरकार ने इसके लिए 1 जनवरी निर्धारित की थी। 20 जनवरी को प्रस्ताव सरकार को भेजने के बाद प्रकाशन करके 21 जनवरी से 9 फरवरी तक इन प्रस्तावों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद 10 फरवरी से 1 मार्च तक वार्डों के गठन नक्शे, दावों और आपत्तियों पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को भेजना होगा। 2 से 21 मार्च तक राज्य सरकार की ओर से आपत्तियों का निस्तारण करके प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने बताया कि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन वार्डों के परिसीमन से पहले बांसवाड़ा शहर के विस्तार की प्रक्रिया भी पूरी करने पर फोकस किया जा रहा है। वार्डों का परिसीमन होगा लेकिन इनकी संख्या नहीं बढ़ेगी। फिलहाल इस पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि प्रारंभिक योजना के अनुसार बांसवाड़ा शहर में आसपास के 10 गांव शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *