वार्ड अटेंडेंट के 66, लैब अटेंडेंट के चार और चतुर्थ वर्ग के दो अन्य पदों पर दी जाएगी स्थायी नियुक्ति

रिम्स में सालों से काम कर रहे अनुबंध कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिम्स प्रबंधन ने छह साल बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करते हुए चयन सूची जारी कर दी है। हालांकि, कुल उम्मीदवारों से छंटनी करते हुए 72 की सूची जारी की गई है। अब इन 72 कर्मियों को रिम्स में स्थाई नियुक्ति मिल जाएगी। दरअसल, रिम्स में साल 2019 में फोर्थ ग्रेड के 154 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद ठंडे बस्ते में चला गया था। हाईकोर्ट की अनुमति के बाद रिम्स प्रबंधन विज्ञापन संख्या 955 (सी) के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने पर ध्यान देते हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनल इंटरेक्शन का आयोजन किया। सभी कागजात वेरिफिकेशन के बाद प्रबंधन ने चयन सूची जारी की। सूची में 66 उम्मीदवारों का चयन वार्ड अटेंडेंट पद के लिए हुआ है। जबकि लेबोरेटरी अटेंडेंट के पद पर 4 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं, ट्रॉलीमैन के एक और सहायक के पद पर एक उम्मीदवार का चयन किया गया है। इधर, प्रबंधन द्वारा 72 उम्मीदवारों की चयन सूची जारी करने के साथ ही 48 उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट किए जाने की सूची भी जारी की है। उस सूची के अनुसार, रिजेक्ट होने वाले 48 में 41 उम्मीदवारों ने वार्ड अटेंडेंट पद के लिए आवेदन किया था। तीन ने लैब अटेंडेंट, दो हेड मेट और ट्रॉलीमैन व स्वीपर पद के 1-1 के लिए आवेदन किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *