जालंधर| वार्ड नंबर 16, अर्बन एस्टेट में नई सड़क का उद्घाटन किया गया। लगभग 37 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क इलाके की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सड़क का उद्घाटन मेयर वनीत धीर और हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 के पार्षद मिंटू जनेजा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष भगत, ब्लॉक प्रधान परनीत सिंह, वरिष्ठ नागरिक, वर्कर और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


