वार्ड नंबर- 49 की गलियों में करवाया पैच वर्क

अमृतसर| वार्ड नंबर 49 के शतीरियां वाला बाजार में सड़कों का पैच वर्क करवाया गया। वार्ड पार्षद रितु कुंद्रा के पति सन्नी कुंद्रा ने बताया कि लंबे समय से निगम की ओर से उनके वार्ड की अनदेखी की जा रही थी। जिसके चलते उन्होंने निगम अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम के दफ्तर में अधिकारियों से बैठक की वही बैठक के बाद निगम के अधिकारियों ने इलाके के जेई को हिदायत देकर वार्ड के इलाका शतीरियां वाली गलियों में वीरवार को पैच वर्क शुरू करवा दिया। जिसके साथ इलाका निवासियों को काफी राहत मिलेगी। इलाका निवासी संजीव कुमार, अजीत सिंह, विक्रम कुमार, अमित कुमार और सुखविंदर सिंह ने पार्षद पति का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *