वार्ड पार्षद प्रत्याशियों में पांच हैं करोड़ों की मालकिन, चार की जेब ही खाली

नगर निगम चुनाव में इस बार वार्ड पार्षद की कुर्सी सिर्फ सियासत नहीं, सामाजिक हैसियत, आर्थिक ताकत और आपराधिक पृष्ठभूमि का भी आईना बन गई है। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद अब प्रत्याशी अपना दमखम अपने-अपने क्षेत्र में लगा रहे हैं ताकि उन्हें जनता चुन सके। वार्ड 1 से 12 और 19 से 30 तक के 24 वार्डों में दाखिल प्रत्याशियों के एफिडेविट की स्कैनिंग में सामने आया है कि चुनावी मैदान में करोड़पति महिला प्रत्याशियों से लेकर ‘शून्य संपत्ति’ वाली महिलाएं भी भाग्य आजमा रही हैं। नामांकन करने वाले 154 प्रत्याशियों के एफिडेविट के स्कैनिंग के दौरान यह बात सामने आई है कि 105 में से 5 करोड़पति और 84 लखपति महिला प्रत्याशी मैदान में है। करोड़पति प्रत्याशियों में वार्ड चार में प्रियंका घोष, वार्ड 9 में प्रीति रंजन, वार्ड 27 में महिमा कुमारी, वार्ड 25 में सुषमा राज और जूही सिन्हा शामिल है। इनमें 4 महिला प्रत्याशी वार्ड 25 में सावित्री कच्छप, वार्ड 4 में अलीशा हक, वार्ड 7 में दिव्या कच्छप, वार्ड 22 में निखत परवीन ऐसी भी है जिनके पास शून्य संपत्ति है। इन तीनों प्रत्याशियों ने जो एफिडेविट दाखिल किया है उनके पास न तो एक रुपए नगद है और न ही कोई अचल संपत्ति। इसके बाद भी वे चुनाव के लिए मैदान में है।

39 महिला प्रत्याशी निभा रहीं गृहिणी की जिम्मेदारी रांची नगर निगम के चुनाव में इस बार वार्ड पार्षद के लिए महिला प्रत्याशी बढ़ चढ़कर आगे आई है। इन वार्ड में सबसे अधिक 39 महिला प्रत्याशी ऐसे ही जो गृहिणी है। गृहिणी प्रत्याशियों की इतनी ज्यादा संख्या में वार्ड पार्षद के प्रत्याशी के लिए आगे आना अच्छी बात है। वहीं 37 महिला प्रत्याशी ऐसी है जो दाखिल एफिडेविट के अनुसार उनका पेशा कारोबार है। जो कोई न कोई व्यवसाय में लगी हुई है और चुनाव में भी उतर पड़ी है। वहीं चार ऐसी महिला प्रत्याशी भी है जिनका पेशा खेती बारी है। 45-55 वर्ष की उम्र के प्रत्याशी सबसे ज्यादा निगम चुनाव में 45 से 55 साल के महिला व पुरुष प्रत्याशी सबसे अधिक वार्ड पार्षद के लिए चुनाव मैदान में है। इनकी संख्या 60 फीसदी है। इसके बाद 35 से 45 वर्ष के प्रत्याशी सबसे अधिक है। 5 से कम प्रत्याशी है जिनकी उम्र 30 साल से कम है। जो अभी पढ़ाई ही कर रहे है और वार्ड पार्षद के लिए चुनाव मैदान में है। प्रत्याशियों पर आपराधिक केस में वार्ड-22 टॉप पर 8 ऐसे भी प्रत्याशी है, जिनपर आपराधिक मामले भी दर्ज है। इनमें एक महिला प्रत्याशी भी शामिल है जिनपर मार्ग अवरुद्ध करने की धारा में केस दर्ज है। वही अन्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज है। जिन पर आपराधिक मामले दर्ज है वैसे सबसे अधिक 4 प्रत्याशी वार्ड 22 में है। इनमें एक पर तीन, एक पर दो और दो पर एक-एक केस रांची के अलग अलग थानों में दर्ज है। इनपर हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एसटी-एसी एक्ट के तहत मामले दर्ज है। जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। इंजीनियर से लेकर लॉ ग्रेजुएट तक चुनावी मैदान में इन वार्ड में कुल 154 महिला व पुरुष प्रत्याशी है। इनमें से 58 प्रत्याशी ही ऐसे है जो स्नातक पास है। वहीं 27 प्रत्याशी ऐसे है जो 27 मैट्रिक पास है। 5 ऐसे भी प्रत्याशी है जो सिर्फ साक्षर है। इसके बाद भी वे अपनी किस्मत आजमा रहे है। इन कुल प्रत्याशियों में से 2 प्रत्याशी लॉ ग्रेजुएट, एक इंजीनियर और दो शिक्षक भी चुनाव मैदान में है। वार्ड-29 में पति-पत्नी दोनों आमने सामने: निगम चुनाव में वार्ड 29 में एक पति प|ी दोनों वार्ड पार्षद के प्रत्याशी के रूप में आमने सामने है। वार्ड 22 के प्रत्याशी फैयाज वारसी और उनकी प|ी सोनी परवीन दोनों वार्ड पार्षद के लिए प्रत्याशी है। फैयाज वारसी पेशे से कांट्रेक्टर है। वही उनकी प|ी सोनी परवीन पेशे से गृहिणी है। दोनों ने अपनी संपत्ति एफिडेविट में 50 लाख रुपए दिखाया है।
नोट : स्क्रूटनी और आज नामांकन वापसी के बाद कुछ प्रत्याशियों की संख्या कम हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *