प्रतापपुर | प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड-1 स्थित अटल परिसर में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ पार्षद नीलम देवी, सीता पैकरा, नवीन नाविक, सौरभ मानिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी और अवधेश पाण्डेय की भी उपस्थिति रही। नगर पंचायत की मुख्य नगरपालिका अधिकारी यूफ्रिसिया एक्का, लिपिक बिहारी सिंह, प्रमोद कुमार चक्रधारी, अफसाना कुरैशी, शिव कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित थे।


