अमृतसर | विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने वार्ड नंबर 44 और 45 में सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। यह कार्य वार्ड 44 के ईश्वर नगर (घुले वाली गली) तथा वार्ड 45 की मुरब्बे वाली गली (ढाका कॉलोनी) में शुरू करवाए गए हैं। उद्घाटन के अवसर पर डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हलके के हर वार्ड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे होंगे। लंबे समय से लंबित इन सड़कों की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर महिला विंग की कोऑर्डिनेटर सुनीता और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मैडम जगदीप कौर ने भी विचार साझा किए।


