झुंझुनूं | शहर के वार्ड 45 में स्ट्रीट लाइट खराब होने से परेशानी हो रही है। लोगो ने बताया कि वार्ड के हंसासरिया कॉलोनी में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें पिछले 10 दिनों से खराब पड़ी हुई है। इसमें पोल 16 की लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इससे पूरी कॉलोनी में अंधेरा रहता है और आवागमन को लेकर काफी परेशानी होती है। इसको लेकर नगर परिषद में कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। – लियाकत मनियार, वार्डवासी


