भास्कर न्यूज | लुधियाना भाजपा पार्षद रुचि विशाल गुलाटी ने वार्ड नंबर 73 शाम नगर गली नंबर 2 व 3 में पीने के पानी की दिक्कत को देखते हुए नए सबमर्सिबल का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्षद रुचि विशाल गुलाटी ने कहा के वार्ड नं 73 में पार्षद कोटे से तीन नए सबमर्सिबल पास हुए है। जिनमें से वीरवार को एक का काम शुरू हो गया है। रुचि विशाल गुलाटी ने इस मौके पर विशेष रूप से आए भाजपा के वार्ड नं 77 विपक्षी दल के नेता पूनम रतड़ा, कशिश रतड़ा, वार्ड नंबर 70 से सुमन वर्मा, पार्षद वार्ड नंबर 18 से अनिल भारद्वाज, पार्षद वार्ड नंबर तीन पल्लवी विपन विनायक धन्यवाद किया।


