भास्कर न्यूज| धमतरी कृष्णा पब्लिक स्कूल धमतरी में प्रथम वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने वार्षिक गतिविधि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में जादू शो, कार्टून आधारित प्रस्तुति, भाई-बहन के प्रेम, देशभक्ति, पंजाबी एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य, बॉलीवुड गीतों, डिजिटल दुनिया, पुरानी यादें, महिला क्रिकेट तथा सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को बचपन की यादों में डुबो दिया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव किशोरी शर्मा, नेमीचंद सोनवानी, रविकांत पांडे, ओम पांडे, अनिता पांडे, गोपाल शर्मा, भूपत देवांगन, डायरेक्टर अनुपमा उपाध्याय, प्राचार्या पूजा सिंह, उप प्राचार्य सुप्रिया मेश्राम, स्वप्ना पदमवार, देविका गुप्ता, कल्पना सेन, भारती साहू, भैरवी गोस्वामी, महिमा साहू, प्रतिभा साहू, वैष्णवी शर्मा, यामिनी व अन्य रहे। त्रिवेदी मुख्य अतिथि जिला शिक्षा समन्वयक अधिकारी धमतरी अनुराग त्रिवेदी थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम केवल मंचीय प्रस्तुतियां नहीं होते, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आपका बच्चा वही बनेगा, जो आप उसे बनना सिखाएंगे। आज का छोटा प्रयास उनके उज्ज्वल भविष्य को रोशन करेगा। यह मंच केवल कार्यक्रमों का नहीं, बल्कि बचपन के सपनों, मेहनत की मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।


