रिगनी-खरौद| न्यू ब्रिलियंट स्कूल कटौद में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक संदेश भी दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शांति घासीराम कश्यप उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा राम सरकार रात्रे बीडीसी नवागढ़, दिनेश साहू, अखिलेश भीष्म अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिनिधि और राज कुमार साहू अधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति कटौद मौजूद रहे। इसके अलावा सरपंच विजय लक्ष्मी खूंटे, सीआरसी रचिता सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष देवराज कश्यप, डॉ. देवेंद्र कुमार कश्यप, सचिव रामदिल पटेल, उपसरपंच दिलीप बंजारे और रोजगार सहायक जय कश्यप कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्य खगेश्वर प्रसाद कश्यप और लक्ष्मीबाई कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


