वार्षिकोत्सव: सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल स्पर्धा हुई

भास्कर न्यूज | करनौद इंडियन पब्लिक स्कूल करनौद में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव 2026 के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देशभक्ति का उत्साह दिखाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत करनौद की सरपंच रेवती-शैलेन्द्र डडसेना रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में घन्नू डडसेना (अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति करनौद), मनीष पटेल और शुभम पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनीराम डडसेना ने की। खेल महोत्सव के तहत विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। साथ ही संस्कृत कार्यक्रम, श्लोक पाठ, भाषण, नाट्य प्रस्तुति और गीतों ने दर्शकों को प्रभावित किया। बच्चों के लिए आयोजित आनंद मेला, मनोरंजन खेल, शैक्षणिक और खाद्य स्टॉल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य आकृति जलतारे, संचालक पालेश्वर डडसेना (प्रकाश डडसेना), सहयोगी रविशंकर जलतारे (कम्प्यूटर ऑपरेटर), मार्गदर्शक यादराम जलतारे व गोपाल डडसेना सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *