जालंधर| श्री बाबा गज्जा जी जैन सोसायटी जालंधर कुंज की ओर से 25 जनवरी को 7वां वार्षिक ध्वजारोहण समारोह बरड़ परिवार के प्रकट प्रभावी कुलदेव श्री बाबा गज्जा जी जैन भवन में करवाया जाएगा। चेयरमैन विजय कुमार जैन, प्रधान राजेश कुमार जैन, महामंत्री करण जैन, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। इस दिन तीन लकी ड्रॉ विजेताओं को सोने के सिक्के के रूप और 6 समयबद्धता ड्रॉ विजेताओं को बाबा जी के चित्र वाले 20 ग्राम चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। समारोह में सौरभ जैन भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाएंगे।


