डौंडी| जनपद पंचायत डौंडी के स्थायी शिक्षा समिति की मासिक बैठक सभापति भोलाराम नेताम की अध्यक्षता में हुई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण चतुर्वेदी ने एकल विद्यालयों में शिक्षक प्रस्ताव, आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी तथा अध्यक्ष के निर्देशानुसार भवन विहीन विद्यालयों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विकासखंड में संचालित मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया गया। बैठक में शिक्षा समिति के सदस्य तुलेश्वर हिचामी, साधना शोरी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जागेश्वर शोरी, मरघिया, स्वास्थ्य विभाग से कन्हैयालाल कुरपाल एवं माहेश्वरी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


