कुड़ू| प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्राओं को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मौके पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल की वार्डन राखी कुमारी ने जीवन में प्रत्येक कार्य का एक समय होता है, यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कार्य करें तो कामयाबी अवश्य मिलती है और यदि इस समय को मौज मस्ती में गंवा दिया जाए तो ऐसा नुकसान होता है, जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक कदरों-कीमतों की महत्ता का ज्ञान भी दिया जाता है। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़िया प्रस्तुति के लिए छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके अंजू लता, मनीषा, अंजना खलखो, मुनी कुमारी, शकुंतला कुजूर, रश्मि गुप्ता, सोनी, अनामिका सहित अन्य मौजूद थे। भरनो | प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगने वाला वार्षिक फागुन मेला 9 मार्च 2025 दिन रविवार को निर्धारित किया गया है। फागुन मेला को लेकर अंचल कार्यालय भरनो द्वारा डाक की प्रक्रिया पूरी की गई। अंचल कार्यालय भरनो में आज 11 बजे अंचलाधिकारी अविनाश कुजूर की अध्यक्षता में डाक प्रकिया आरम्भ की। डाक वक्ता के रूप में शिव कुमार केशरी, अभिषेक गुप्ता, अफजल खान, कृष्णा उरांव, बसंत कुमार केशरी गुलफान खान उपस्थित थे। न्यूनतम 14715 से शुरुआत की गई। तीन दौर के बाद शिव कुमार केशरी ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर डाक अपने नाम किया। इस सम्बन्ध में अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए प्रखंड के सभी आम व खास और इच्छुक व्यक्तियों को इस डाक में शामिल होने की अपील की थी।


