कामडारा|महिला विकास मंडल कामडारा का वार्षिक महाधिवेशन आगामी 28 फरवरी को होगा। उक्त आशय की जानकारी महिला मंडल के अध्यक्ष शोभा बरला और प्रतिमा देवी ने आज मंगलवार को देते हुए बताया कि इसके लिये कामडारा प्रखंड के जरिया मैदान पर तैयारियां काफी जोरों के साथ चल रही है। इस कार्यक्रम मे प्रखंड प्रशासन व संस्था से जुड़े अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।


