भास्कर न्यूज | जांजगीर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में सोमवार को विद्यालय का वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण में केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के सहायक आयुक्त विवेक कुमार चौहान व उनके निरीक्षण दल पहुंचे। निरीक्षण दल में रमाकांत कौशिक, ग्लोरिया मिंज, अंजय कुमार, एए सिद्दीकी शामिल थे। सुबह कार्यक्रम के अंतर्गत साइंस एक्टिविटी हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने स्वागत गीत, एफएलएन एक्टिविटी व समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्राचार्य केके चन्द्रा ने निरीक्षण दल के सदस्यों को गमले में पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। मंच का संचालन शिक्षक मनोज कुमार ने किया। सहायक आयुक्त ने कक्षा दसवीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में केवी के 1.5 % मेरिट में आने वाले बच्चों लक्ष्य देवांगन व प्रगति यादव को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंनें कक्षाओं के अध्ययन अध्यापन से में पूरी तरह संतुष्टि जताई।


