वाल्मीकि जयंती पर जयपुर में वाहन रैली:चौगान स्टेडियम से हजारों युवा हुए शामिल

जयपुर में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर के चौगान स्टेडियम से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में वाल्मीकि समाज के हजारों युवा शामिल हुए। यह रैली वाल्मीकि युवा संगठन द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। रैली में बड़ी संख्या में लोग केसरिया साफा पहनकर शामिल हुए। इस वाहन रैली में विधायक बाल मुकुंद आचार्य सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी इस कार्यक्रम में आने का कार्यक्रम था, लेकिन किसी निजी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *