वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:बदायूं में एक गंभीर घायल, बहन का रिश्ता देखकर लौट रहे थे

बदायूं में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र में निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर चमरौलिया गांव के पास हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव करतौली गांव निवासी गुड्डू (47) व रामवीर (49) अपने परिचित मदन की बहन के रिश्ते की बात कराने अलापुर थाना क्षेत्र के पतसा गांव गए थे। वहां रिश्ते की बात कर तीनों घर आ रहे थे। इस बीच शार्टकट अपनाने के चक्कर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए। यहां मूसाझाग इलाके में वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की मौत, एक रेफर तीनों को बिनावर सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टर ने गुड्डू व रामवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि मदनलाल को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस पर परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज ले गए हैं। एसएचओ मूसाझाग जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों की हादसे में मौत हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *