पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों को काबू करके सख्त करवाई कर रही है। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि वह खुद नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करें। लोग पुलिस का सहयोग करें ताकि नशे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। एक व्यापारी ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष परेशानी रखते हुए कहा कि घड़ी वाली कोठी से ट्रैफिक सीधे लॉरेंस रोड जाता है और दोबारा उन्हें यू टर्न लेना पड़ता है। इसमें कट का समाधान हो तो ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल सकता है। जिस कमिश्नर ने उसी वक्त एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह को सिविल लाइन पुलिस के साथ बैठक कर इसका समाधान करने को कहा। वहीं व्यापारियों ने कटड़ा जैमल सिंह में रात 10 से सुबह 5 बजे तक पक्के तौर पर पुलिस तैनात करने के लिए कहा, ताकि वह खुद को सुरक्षित समझ सके। सीपी भुल्लर ने कहा कि चाइना डोर को पब्लिक ही खत्म कर सकती है। इस बार उन्होंने तस्करों को काबू कर बड़ी गिनती में गट्टू बरामद किए, लेकिन लोग अपने बच्चों को जागरूक करें कि इस डोर का इस्तेमाल नहीं करना है। यह गट्टू खुद बंद हो जाएंगे। सिटी में पार्किंग की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस बारे नगर निगम के कमिश्नर के साथ मीटिंग करेंगे। भास्कर न्यूज | अमृतसर ऑपरेशन संपर्क के तहत वीरवार को कोतवाली इलाके कटड़ा जैमल सिंह के व्यापारियों के साथ पुलिस कमिश्नर ने पुलिस- पब्लिक मीटिंग की। इस दौरान सीपी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और हल करने का भरोसा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था, रात को पुलिस की तैनाती और चाइना डोर गट्टू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों के समस्याओं को सुनते हुए ट्रैफिक एडीसीपी और संबंधी थाना प्रभारियों को समस्याओं के समाधान करने के लिए निर्देश दिए। सीपी ने कहा कि क्राइम कट्रोल के लिए पुलिस दिन-रात काम कर रही है।


