वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

भास्कर न्यूज | जामताड़ा पसोई बाईपास पर शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, एमवीआई मोहम्मद बरकत अंसारी, सड़क सुरक्षा मैनेजर तौसीफ जलीली, माज आलम और सतीश सिंह ने भाग लिया। अभियान के दौरान डीटीओ ने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई बिना हेलमेट पहने या लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *