वाहन चालकों से वसूला 25 हजार 700 का जुर्माना:खैरागढ़ में यातायात नियम तोड़ने पर 33 लोगों पर सख्त कार्रवाई; नाबालिग ड्राइवरों पर विशेष नजर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 33 वाहन चालकों से 25 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। ASP नितेश कुमार गौतम के मार्गदर्शन में खैरागढ़ यातायात प्रभारी शक्ति सिंह की टीम ने एक माह तक चले सड़क सुरक्षा अभियान के बाद यह कार्रवाई की। टीम ने नाबालिग वाहन चालकों, बिना लाइसेंस और बीमा के वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क घटनाओं को रोकना है। यातायात विभाग की टीम में स.उ.नि. धनेश्वर साहू, सुरेश वर्मा, प्र.आर. आशुतोष और गन्नू लाल शामिल रहे। हेलमेट का उपयोग अनिवार्य पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र हमेशा साथ रखें। साथ ही, हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और नाबालिगों को वाहन न सौंपें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *