वाहन चेकिंग में िबना हेलमेट के 100 चालकों के बाइक जब्त

गुमला | सदर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने के उद्देश्य से एसपी हारिश बिन जमां के निर्देश पर शुक्रवार को सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पटेल चौक के समीप ओचक बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुए इस अभियान ने बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा दिया। चेकिंग स्थल पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और कई बाइक सवार अफरा-तफरी में इधर-उधर भागते नजर आए।अभियान के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को पकड़ा। वही उलझने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया। वही इस कार्रवाई में आम लोगों के साथ सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी, पुलिस जवान और कई प्रतिष्ठित व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी बाइक भी नियम के तहत जब्त कर ली गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है और अब किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।चेकिंग के दौरान जब्त किए गए कई वाहन चालकों को मौके पर ही नया हेलमेट खरीदकर बिल दिखाने की शर्त रखी गई। इसके बाद अनेक लोगों ने पास की दुकानों से नया हेलमेट खरीदकर मौके पर बिल प्रस्तुत किया और पुलिस ने उनके वाहन छोड़ दिए। वहीं जिन्होंने हेलमेट नहीं खरीदा, उनके वाहनों को पिकअप व ट्रैक्टर जैसे वाहनों में लादकर थाना ले जाया गया। चेकिंग अभियान की जानकारी फैलते ही कई बाइक चालक दूसरे मार्गों से भाग निकले, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस को चकमा देकर निकलने की कोशिश कीथाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक का दायित्व है। बिना हेलमेट वाहन चलाना आपकी जान के साथ खिलवाड़ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *