वाहन दुर्घटनाओं को रोकने सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं- कलेक्टर इंटरसेप्टर व्हीकल से चालानी कार्यवाही बढ़ाएं- पुलिस अधीक्षक

वाहन दुर्घटनाओं को रोकने सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं- कलेक्टर
इंटरसेप्टर व्हीकल से चालानी कार्यवाही बढ़ाएं- पुलिस अधीक्षक
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने वाहन दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिले के ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र के चिन्ह्यांकन के अनुरूप सड़क सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं कलेक्टर हर्षल पंचोली कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, जिले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र गौतम, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे, कोतवाली अनूपपुर प्रभारी अरविंद जैन, निर्माण विभागों के अधिकारी, ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि ब्लैक स्पॉट व संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा मानक के बेहतर प्रबंध किए जाएं। उन्होंने पोडकी तिराहा, बदरा तिराहा, निगवानी चैराहा, तुलरा चैराहा (करनपठार) कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत के प्रवेश द्वार तथा ग्राम परसवार मोड, पसला ढाबा के पास, बाबा कुटी के पास, ग्राम बकेली के हाई स्कूल के पास, केशवाही चैराहा कोतमा में आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट तथा संभावित दुर्घटना क्षेत्र में स्पाट साइन बोर्ड, ब्रेकर, रोड स्टड,रम्बल स्ट्रिप ब्रेकर, मोड पर लगी झाड़ियां को हटाने, जरूरी स्थान पर प्रकाश व्यवस्था, कर्व पर रोड स्टडस लगवाने, निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारियों से समन्वय कर कराया जाए। साथ ही सड़क मार्गो को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए। बैठक में सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक मार्ग में एमपीआरडीसी के अनुपयोगी टोल प्लाजा को हटाए जाने, ऑटो किराया निर्धारण, के संबंध में भी निर्देश दिऐ। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने सड़क सुरक्षा के सभी जरुरी कार्य एवं प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यातायात प्रभारी को इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से चालानी कार्यवाही बढ़ाए जाने के निर्देश दिऐ। उन्होंने अनूपपुर एवं कोतमा बस स्टैंड में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिऐ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *