वाहन ने कुचला, व्यक्ति का हाथ, शरीर के अंग हुए अलग

भास्कर न्यूज | लुधियाना वेरका पुल के नजदीक स्थित गुरुद्वारे के सामने सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मृतक का एक हाथ और शरीर के कुछ हिस्से अलग हो गए। सड़क पर शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। सूचना मिलने पर थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी के अनुसार हादसे के बाद करीब रात 11:30 बजे से 12:15 बजे तक एंबुलेंस को कई बार बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस ने एक ऑटो चालक की मदद ली। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण उसे उठाना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मी ने पास मौजूद एक बाबा और एक युवक की मदद ली। तीनों ने काफी मशक्कत के बाद शव को ऑटो में रखा और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *