वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत:दो घायल, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे; मंडला-जबलपुर हाइवे 30 पर हादसा

मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कालपी स्कूल के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। अंतिम संस्कार से लौट रहे थे मृतक मृतक और घायल उदयपुर के पास तरवानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे किसी के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम तरवानी निवासी संजय पंद्रे (25), मानिराम पंद्रे (45) और सुरेन्द्र (37) पिता मुन्नालाल मार्को नारायणगंज क्षेत्र में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय ग्राम कालपी स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुरेन्द्र मार्को (37) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मानिराम पंद्रे (45) और संजय पंद्रे (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप पांडे अपने स्टाफ के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से मृतक और घायलों को पुलिस वाहन और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरेन्द्र मार्को को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों गंभीर रूप से घायल मानिराम पंद्रे और संजय पन्द्रे को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *