बालाघाट में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात की है। आज मंगलवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना भरवेली थाना क्षेत्र के मानेगांव की है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव मृतक की पहचान रूपझर थाना क्षेत्र के खुरसुड़ पुजारीटोला निवासी मनोज टेकाम के रूप में हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक, रात होने के कारण तत्काल पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। शव को सुरक्षित फ्रिजर में रखवाया गया था जिसे आज पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामा के साथ बालाघाट आया था युवक मृतक के भाई सनोज मरकाम ने बताया कि मनोज सोमवार को अपने मामा राम किशोर के साथ बालाघाट आया था। वे अपने दोस्त बिसन वरकड़े के लिए वाहन खरीदने आए थे। मामा काम के चलते पहले ही लौट गए थे, जबकि मनोज और उसका दोस्त शाम को अलग-अलग बाइक से घर के लिए निकले। घर वापस लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर इसी दौरान मानेगांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मनोज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक सूर्यकांत मरकाम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अग्रिम जांच के लिए मर्ग डायरी संबंधित थाना पुलिस को भेजी जाएगी, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।


