अंबिकापुर | रमकोला इलाके में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम रमकोला निवासी 25 वर्षीय रामेश्वर शुक्रवार की शाम को बाइक में ग्राम बड़वार से घर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम दुलदुली के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


