विंटर्स में ट्रेंच कोट से कर सकते हैं लुक को इन्हांस

भास्कर न्यूज | लुधियाना ठंड के मौसम में स्टाइलिश लुक से समझौता नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ट्रेंच कोट वीमेंस के लिए परफेक्ट रहते हैं। जिन्हें पहनने के बाद आपका लुक निखरकर सामने आएगी और ये ठंड से भी बचाने का काम भी करेंगे। फुल स्लीव्ज में आ रहे एलिगेंट लुक वाले कोट जो विंटर में आपके स्टाइल को एलीवेट करते हैं। इन कोट में कलर और साइज के लिए ऑप्शंस भी काफी उपलब्ध हैं। जिन्हें ऑफिस, कॉलेज, फैमिली फंक्शन या फिर किसी पार्टी में भी पहना जा सकता है। ट्रेंच कोट को कैरी करने के लिए जींस, शूज और कार्डिगन का भी ख्याल रखना जरुरी है। ट्रेंच कोट को वर्क आउटफिट में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इन कोट को पहनने पर फिटिंग अच्छी मिलती है और ठिठुरन वाली ठंड में भी आपको फुल गर्माहट मिलती है। लाइटवेट और कंफर्टेबल जैकेट विंड प्रूफ और ब्रीदेबल भी होते हैं और ये बॉडी हीट को लॉक करने के साथ ही ठंडी हवा को अंदर आने से रोकती है, जिससे ठंड के लिए एकदम बेस्ट रहते हैं। ट्रेंच कोट को अगर सही ढंग से न पहना जाए या स्टाइल न किया जाए तो यह लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में इन स्टाइलिंग टिप्स का खास ख्याल रखें। {ट्रेंच कोट का फैब्रिक और कलर ऐसा सलेक्ट करें जो बहुत ज्यादा ब्राइट कलर का न हो। फैब्रिक लाइट न हो। {कोट को स्टाइल करने के लिए लॉन्ग बूट्स साथ पहनेंगे तो ये अलग लुक देगा। {ऑफिस वियर में ट्रेंच कोट के साथ ट्राउजर या जींस ऐसे सलेक्ट करें जिनका कलर कॉम्बिनेशन बहुत ही अलग न हो। {वाइट लैग जींस या ट्राउजर के साथ स्नीकर्स के साथ भी पहन कर इन्हें स्टाइल कर कूल लुक ली जा सकती है। {ऑफिस वियर में लाइट कलर जैसे बेज, लाइट ग्रे, डार्क ग्रे, ब्लैक कलर अच्छे लगते हैं। ऑफिस लुक में बहुत ज्यादा कलर्स आपकी लुक को खराब कर सकते हैं। {लुक को इन्हांस करने के लिए हैंडबैग और असेसरी भी यूज की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *