विंड पावर स्टेशन से एल्युमिनियम तार चोरी का खुलासा:कर्मचारी ही निकला आरोपी, 5 बंडल तार के साथ गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में जीएसएस ओडवाडा विंड पावर स्टेशन से हुई एल्युमिनियम तार चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने पावर स्टेशन के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए तार के 5 बंडल बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत देवगढ़ थानाधिकारी मिश्रीलाल चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला 18 दिसंबर की रात का है, जब पावर स्टेशन से 9 बंडल एल्युमिनियम तार में से 6 बंडल चोरी हो गए थे। नाइट सुपरवाइजर मुकेश बैरागी को टेक्नीशियन राहुल कुमावत ने रात करीब 9 बजे इसकी सूचना दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी में पावर स्टेशन का ही कर्मचारी धारा सिंह शामिल था। धारा सिंह मौखमपुरा, थाना हथुनिया का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए 6 बंडलों में से 5 बंडल एल्युमिनियम तार बरामद कर लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *