विकसित भारत के लिए महिला सशक्तिकरण पर सम्मलेन:विशेषज्ञयों ने महिलाओं को अधिकाधिक अवसर प्रदान करने पर चर्चा की, समेलन में 28 शोध पत्रों को भी पढ़ा गया

रामबाग स्थित सुबोध महिला महाविद्यालय और स्वामी विवेकानंद बालिका शिक्षा प्रचार समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन नारी सशक्तिकरण विकसित भारत चुनौतियों एवं अवसर’ का समापन महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए एक मजबूत आवाज प्रदान करके हुआ l इस सम्मेलन में नई दिशा एवं नावाचारों के साथ महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखने का प्रण लिया तथा उन सभी पहलुओं को छुआ जो इस दिशा में चुनौतियां या अवसर है l दो दिवसीय इस सम्मेलन में अंतिम दिन तृतीय तकनीकी सत्र प्रो नीलिमा गुप्ता, रा विवि एवं प्रो सुनील महावर केंद्रिय विवि बिहार की अध्यक्षता मे तथा प्रो मनु सिकरवार और प्रो मोनिका कानान के मुख्य वक्तव्य के साथ संपन्न हुआ l इस सत्र में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की बहुआयामी उपलब्धियों पर चर्चा कर अधिकाधिक अवसर प्रदान करने पर चर्चा हुई और 28 शोध पत्रों को पढ़ा गया l प्रो कृष्णा गुप्ता एवं डॉ सुमन मौर्य, रा वि वि की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ सत्र महिलाओं के गौरवमयी सांस्कृतिक इतिहास और नये नये क्षेत्रों द्वारा उनके उन्नयन के लिये समर्पित रहा जिसमें मुख्य वक्ता डॉ रोहित जैन, राविवि, डॉ अनिता शर्मा ट्राइबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक एवं डॉ अजयवर्धन आचार्य क्षेत्रीय निदेशक इग्नू रहे एवं 20 शोध पत्रों का प्रकाशन हुआ l सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो बी एम शर्मा पूर्व कुलपति कोटा विवि, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग रहे तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ दीपा एस पी माथुर विभागध्यक्ष अंग्रेजी, रा विवि एवं डॉ राकेश हीरावत रहे तथा ज्वलन्त विषय पर आयोजित इस सम्मेलन को सराहा l प्रिंसिपल डॉ रेणु जोशी और वाइस प्रिंसिपल डॉ इंदु शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित कर विभिन्न सत्रों में विजेताओं के नामों की घोषणा की l अंत में आयोजन के पदाधिकारी डॉ स्वाती जैन, डॉ रुचिका शर्मा एवं डॉ शैलेन्द्र मौर्य ने विधिवत समापन की घोषणा कर सफल क्रियान्वयन के साझा प्रयासों हेतु आभार व्यक्त किया l मंच संचालन डॉ तनु यादव ने किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *