विकसित भारत जी राम जी में मिलेगा 125 दिन रोजगार: डिप्टी सीएम साव

भास्कर न्यूज | कांकेर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 लाया है। यह देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश जैन, सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक आशाराम नेताम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, टेकेश्वर जैन, राजा पांडेय, जितेंद्र मरकाम, अशोक वलेचा, बृजेश चौहान, अरविंद जैन, अनिता सोनी, संजय सिन्हा, उत्तम जैन, बृजमोहन तिवारी, प्रदीप जायसवाल, राजीवलोचन सिंह, दीपक खटवानी, निपेन्द्र पटेल, अरुण कौशिक, राधेलाल नाग, निखिल राठौर, विजय मंडावी, डॉ. देवेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *