एडीएम अजय अमरावत ने आज ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ क्विज कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माई भारत पोर्टल पर चलाया जा रहा है। इस मौके पर उपनिदेशक राजेश चौधरी भी मौजूद रहे। एडीएम अमरावत ने विभिन्न विभागों के माध्यम से इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का सीधा अवसर देता है। इस ऑनलाइन क्विज में प्रतिभागियों को 10 मिनट में 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। क्विज में चयनित 10,000 युवाओं को माई भारत की ओर से विशेष उपहार दिए जाएंगे। क्विज में भाग लेने के लिए www.mybharat.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी आईटीआई तथा राजकीय महाविद्यालयों में भी सत्र आयोजित किए गए।


