विकसित भारत 2047 की कल्पना को कैनवास पर उतारा:डीडवाना के बांगड़ महाविद्यालय में छात्रों ने चित्रों से दिखाया आत्मनिर्भर भारत का सपना

डीडवाना के राजकीय बांगड़ कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत @2047” रखा गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों में भारत के उज्जवल भविष्य को दर्शाया। उन्होंने 2047 के भारत को एक आत्मनिर्भर, सशक्त और तकनीकी रूप से विकसित राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही हरित ऊर्जा के उपयोग को भी अपनी कलाकृतियों में स्थान दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा गोदारा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाती हैं। इससे उनमें सकारात्मक सोच का विकास होता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। डॉ. अंतिमा अग्रवाल, आशीष जिंजवाडिय़ा और डॉ. तृप्ति सिंघल सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे। NSS की टीम के प्रयासों से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *