विकसित भारत 2047 को आगे बढ़ाने वाला बजट,डिप्टी CM बैरवा:वन मंत्री बोले-मुझे विश्वास आप राजनिति में शिखर प्राप्त करेंगे,अलवर जो आया कुछ ना कुछ पाया

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अलवर में कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला है। यह बजट समाज के हर वर्ग और हर संप्रदाय को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि जो लोग अब तक विकास की मुख्य धारा से पीछे रह गए थे, उन्हें आगे लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने वाला है। इसमें हर क्षेत्र और हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही इस बजट में हिंदुस्तान और राजस्थान को कई सौगातें भी मिली हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, भारत ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। पहले जो देश 11वें स्थान पर था, वह आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है और तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। यह सब एक मजबूत विजन और सोच के साथ विकसित भारत–2047 को साकार करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बजट में हर जिला मुख्यालय पर ट्रॉमा सेंटर और हर मुख्यालय पर गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं और प्रतिभाशाली बेटियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मंच पर भाषण देते हुए कहा कि अलवर बाबा भर्तृहरि की धरती है और इस धरती पर जो भी आया है, उसने कुछ न कुछ प्राप्त किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में आप राजनीति के शिखर पर उत्कर्ष को प्राप्त करेंगे और समाज को इसी प्रकार मार्गदर्शन देते रहेंगे। रविवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मेघवाल समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं। कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *